BlogOthers

युवाशक्ति सेवा संस्थान ने सदर अस्पताल बक्सर को दिए 5 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत

बक्सर में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए युवाशक्ति सेवा संस्थान के द्वारा युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल बक्सर को पाँच व्हीलचेयर उपलब्ध कराए गए। इन व्हीलचेयर को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन द्वारा विधिवत ग्रहण किया गया।

इस पहल से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, खासकर बुजुर्गों और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

व्हीलचेयर प्रदान करने के बाद युवा नेता रामजी सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से देख रहे थे कि सदर अस्पताल में व्हीलचेयर की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रिया से इस कमी को पूरा होने में समय लग सकता था, इसलिए युवाशक्ति सेवा संस्थान ने स्वयं पहल करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

उन्होंने आगे कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरत के अनुसार अस्पताल और जिला चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय कर इस तरह की सहायता करती रहेगी।
इस मौके पर युवाशक्ति सेवा संस्थान की ओर से आशुतोष दुबे, शराफत हुसैन, त्रिभुवन ओझा, श्याम जी वर्मा, कन्हैया यादव, माइकल पांडेय, पप्पू जायसवाल, विकास वर्मा, विक्की जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!