Others

सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई सेमेस्टर-6 की परीक्षा

बक्सर जिले के राजपुर तियारा स्थित सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज में Veer Kunwar Singh University द्वारा आयोजित सत्र 2023-27 सेमेस्टर-6 की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगी।

परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहले दिन दंडाधिकारी योगेश मिश्रा की उपस्थिति में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।

कॉलेज की प्राचार्या ज्योति सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। पहले दिन कुल 528 परीक्षार्थियों में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!