Crime

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बक्सर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन तिवारी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव का रहने वाला है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं सिमरी थाना पहुंचे और गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की। एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए को ईमेल भेजकर आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया था। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों को ट्रैक करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद किया है। इन सभी उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों की गहराई से जांच की जा सके।

एसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश के पीछे कोई संगठित गिरोह है या यह किसी व्यक्ति की हरकत है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!