OthersPolitics

जन सुराज का जिला संगठन घोषित, बजरंगी मिश्रा बने जिलाध्यक्ष, आशा देवी को महिला मोर्चा की कमान

बक्सर: जिले के बाबा कॉम्पलेक्स में बुधवार को जन सुराज की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी घोषणा की गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की सूची जारी की गई, जिसमें बजरंगी मिश्रा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर यह नियुक्ति की गई है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और पदभार ग्रहण कराया गया।

जारी सूची के अनुसार रघुवर सिंह को महामंत्री, विजय कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आशा देवी को महिला अध्यक्ष, अजीत सम्राट को युवा अध्यक्ष, शंभूनाथ मिश्रा को किसान अध्यक्ष, संजय कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नीलू खरवार को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जगदंबा जी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष और फैयाज खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, शंभू नाथ यादव और रीना शर्मा को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष का बयान
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में जन सुराज ही प्रभावी विपक्ष के रूप में उभर रही है और पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

प्रदेश नेतृत्व का निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी जिला कमिटी की विस्तृत सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, पदमा ओझा, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, धन्नू लाल, धनजी पांडेय, अरविंद पांडेय, विशेश्वर दुबे, धनंजय पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला सलाहकार समिति कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम, मकसूद खान को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!