Others

बक्सर: फाउंडेशन स्कूल का शानदार रिजल्ट, नव्या पाठक 96% अंक लाकर बनीं सेकंड टॉपर

बक्सर:फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर साबित हुई है।

विद्यालय की छात्रा नव्या पाठक ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया और स्कूल की सेकंड टॉपर बनीं। खास बात यह रही कि नव्या ने हिंदी विषय में सर्वाधिक 98 अंक प्राप्त किए, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।

नव्या की इस उपलब्धि के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव्या के पिता राजीव कुमार पाठक, जो फाउंडेशन स्कूल में अकाउंटेंट हैं, ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

नव्या पाठक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!