CrimeOthers

बक्सर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत संदिग्ध युवक पकड़ा गया, चोरी का मोबाइल बरामद

बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को एक सफलता मिली है। निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के दौरान एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी राहुल यादव और आरक्षी करन सिंह द्वारा स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान दोपहर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया, जिसे रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम परदेसी माली, पिता अमर सिंह माली, थाना चौसा मुफस्सिल, जिला बक्सर का निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला से चोरी किया है।

इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत स्टेशन परिसर में अपराधियों की निगरानी और धरपकड़ की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!