
बक्सर:नगर के चरित्रवन स्थित कॉलेज गेट के समीप प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिसमें डॉ. शशि प्रकाश (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. मोहन सिंह (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. विशाल ओझा (फिजीशियन) एवं डॉ. आशुतोष चौबे (दंत चिकित्सक) शामिल थे। सभी डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान करीब 400 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, समय पर जांच और सही उपचार के प्रति जागरूक किया।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आवश्यकता जताई।




