Others

बक्सर में नि:संतान दंपतियों के लिए मेगा हेल्थ कैंप, 200 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

बक्सर: शहर के चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल के प्रांगण में मंगलवार को हरि कृपा आईवीएफ की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में पटना से आईं डॉक्टर नेहा ने नि:संतान दंपतियों का परामर्श व इलाज किया।

कैंप के दौरान महिलाओं और दंपतियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। डॉक्टर ने बताया कि बंद ट्यूब, अनियमित पीरियड, अंडों का न बनना, खराब गुणवत्ता, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में बदबू तथा पेट संबंधी समस्याओं के कारण कई बार संतान सुख में बाधा आती है। इन समस्याओं का आधुनिक तकनीक से सफल इलाज संभव है।

शिविर में करीब 200 मरीजों ने पहुंचकर जांच व परामर्श का लाभ उठाया। इससे पहले भी इस तरह के कई सफल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों मरीजों को फायदा मिला है।

इस आयोजन में रोटरी साबित खिदमत फाउंडेशन, मानव अधिकार से जुड़ी संस्थाओं समेत कई सामाजिक संगठनों ने भागीदारी निभाई।

साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक एवं रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे मुफ्त शिविरों के माध्यम से उन लोगों तक इलाज पहुंचाया जाता है, जो संसाधनों के अभाव में चिकित्सा से वंचित रह जाते हैं।

मौके पर डॉक्टर नेहा सहित फाउंडेशन के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!