BlogOthers

मानव सेवा करने वालों की हो रही अनदेखी, “गुलदस्ता गैंग” को मिल रही प्राथमिकता : बक्सर वॉरियर

रंजन राय बोले- “वर्षों से मानव सेवा में जुटी टीम को नहीं मिला सम्मान”, प्रिंस राय ने बताया- बिहार से बाहर तक सक्रिय है बक्सर वॉरियर की इमरजेंसी और ब्लड डोनेशन सेवा

बक्सर। बक्सर वॉरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्य ने शनिवार को सोमेश्वर स्थान स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 8 मई को आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम में बक्सर वॉरियर की टीम को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे टीम के सदस्यों का मनोबल काफी प्रभावित हुआ है।

रंजन राय ने कहा कि बक्सर वॉरियर की टीम वर्षों से मानव सेवा के कार्य में सक्रिय है। संस्था के सदस्य सिर्फ बक्सर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न शहरों जैसे , , और तक पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में 12 जरूरतमंद लोगों को अपने खर्च पर विमान से वेल्लोर भेजकर रक्तदान कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अपने ही जिले में संस्था को सम्मान नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने सीआरपीएफ की नौकरी छोड़कर समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज पूरी टीम तन, मन और धन से लोगों की सेवा में लगी हुई है। इसके बावजूद प्रशासनिक कार्यक्रमों में समाजसेवा करने वालों की बजाय “सिर्फ गुलदस्ता गैंग” को प्राथमिकता दी जाती है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं प्रिंस राय ने बताया कि बक्सर वॉरियर की इमरजेंसी सेवा शाहाबाद के अलावा और तक सक्रिय है। संस्था द्वारा विशेष रूप से एक हैलेक्स वाहन सेवा कार्यों के लिए खरीदा गया है, जिसकी मदद से सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में एक साथ चार से पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि टीम लगातार ब्लड डोनेशन अभियान चला रही है और जरूरत पड़ने पर देश के किसी भी हिस्से में पहुंचकर रक्तदान करती है। प्रेसवार्ता के दौरान टीम ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस जैसे आयोजनों में ऐसे लोगों को शामिल किया जाना चाहिए, जो वास्तव में जमीन पर मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन की उपेक्षा से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है, लेकिन बक्सर वॉरियर आगे भी सेवा कार्य जारी रखेगा।

बक्सर वॉरियर से जुड़ने या इमरजेंसी सहायता के लिए संपर्क करें : 9953331799

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!