
बक्सर. शहर स्थित किड्ज़ी प्री स्कूल में मातृ दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में माताओं, दादियों एवं नानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समारोह का उद्देश्य माताओं के प्रेम, त्याग और स्नेह को सम्मान देना था.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण स्वागत गीत “I Love Mom” से हुई. इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “तू कितनी अच्छी है” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाईं.
समारोह में बच्चों ने “52 गज का दामन”, “तेरी बातों में उलझा जिया” एवं शरारत गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए. इसके साथ ही बच्चों ने माताओं को समर्पित प्यारी कविताएं और राइम्स प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया.


कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए माताओं के लिए विशेष गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. शेफ गेम, आईज़ गेम और इमोजी गेम में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर आनंद उठाया.
समारोह का मुख्य आकर्षण “मदर एंड चाइल्ड डांस” रहा, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ मंच साझा कर भावुक एवं यादगार पल प्रस्तुत किए. इस दौरान पूरा वातावरण प्रेम, खुशी और अपनत्व से सराबोर नजर आया.

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के योगदान की सराहना की. विद्यालय प्रबंधक ने प्रधानाध्यापिका , एकेडमिक हेड सहित शिक्षिकाओं ऋद्धि, रिंकू, पूजा, दीपांशी, स्मृति, मानसी तथा रामप्रसाद सिंह, रोहित एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी माताओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ.




