BlogCrimeOthers

प्रेमी से शादी की जिद में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ी युवती

बक्सर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदनडेहरा व लोधास गांव के बधार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गई। यह टॉवर लगभग 1.32 लाख केवीए के हाई वोल्टेज लाइन से जुड़ा बताया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीण युवती को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने-बुझाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। युवती लगातार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर हंगामा करती रही।

सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सबसे पहले बिजली ग्रिड से संपर्क कर हाई टेंशन लाइन की सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद और युवती के प्रेमी के मौके पर पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। प्रेमी के पहुंचते ही युवती सुरक्षित रूप से टॉवर से नीचे उतर गई और उसके साथ चली गई।
इस दौरान करीब घंटों तक इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!