BlogOthers

एमपी हाई स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बक्सर साइबर सेल ने बताया ठगी और ब्लैकमेल से बचाव का तरीका

बक्सर। नगर स्थित एमपी हाई स्कूल में गुरुवार को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बक्सर पुलिस साइबर सेल के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की बारीकियों और उनसे बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेल जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में साइबर सेल के पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत एवं पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए। उन्होंने छात्रों को मजबूत पासवर्ड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

इस अवसर पर साइबर सेल की ओर से विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार और शिक्षकों को साइबर क्राइम से संबंधित पुस्तक भेंट की गई तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

 

इस मौके पर शिक्षक अनूप कुमार, रजनीश पाठक, प्रियंका चौबे, स्मिता कुमारी, रूबी कुमारी, अनु कुमारी, संगीता तिवारी एवं रोशनी सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!