BlogCrimeOthers

दिनदहाड़े युवक पर हमला, लूटपाट की कोशिश

शोर मचाते ही भागे बदमाश, घटनास्थल पर गिरा मोबाइल बना पुलिस के लिए बड़ा सुराग

बक्सर। जिले के मुरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना कोरानसराय-आमसारी नहर मार्ग स्थित बाम पुल के समीप दोपहर करीब दो बजे हुई। घटना में आमसारी गांव निवासी गोलू कुमार घायल हो गए, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया।

पीड़ित गोलू कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी बुआ के घर मुरार आए हुए थे। वहां से बाइक से अपने गांव आमसारी लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। आरोप है कि तीनों में से दो युवक बाइक से उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे और सिर पर हमला कर घायल कर दिया।

गोलू कुमार के अनुसार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे तथा बाइक लूटने का भी प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। भागने के दौरान एक आरोपी का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छीनाझपटी का प्रतीत हो रहा है। जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें एक की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी रोहतास जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!