CrimeOthersPolitics

धूल के गुब्बार से नहीं उतर सका सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, किला मैदान में मची अफरा-तफरी

बक्सर। बक्सर की ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरती पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। किला मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए विशेष हेलीपैड भी बनाया गया था, लेकिन अंतिम समय में एक बड़ी चूक ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।

बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान किला मैदान में तेज धूल का गुब्बार उठने लगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए दो से तीन बार प्रयास किया, लेकिन धूल अधिक होने के कारण सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए हेलीकॉप्टर को  हवाई अड्डा मैदान में उतारा गया

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं होने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

सम्राट चौधरी लगभग सवा घंटा बक्सर में रहे। इस दौरान उन्होंने पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कई विकास योजनाओं एवं आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!