
बक्सर। जिला जदयू कार्यालय में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के दलीपपुर निवासी लेखक आशुतोष पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘अभ्यास’ का विमोचन जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान पुस्तक के लेखन एवं विषयवस्तु को लेकर उपस्थित लोगों ने लेखक को शुभकामनाएं दीं।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं।

संजय कुमार सिंह ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जदयू के संजय कुमार सिंह, मोहन चौधरी, जितेंद्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, प्रभु गोड़, पंकज मानसिंहका, संजय चौधरी, श्याम जी वर्मा, रामाशंकर सिंह, अधिवक्ता बिनोद सिंह, अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार, मार्कण्डेय पटेल, ध्रुप गुप्ता, रोहित वर्मा, दिलशाद हुसैन, मुन्ना चौरसिया, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, नीतीश, शशि यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



