BlogOthers

किला मैदान में 3 नवंबर गूंजेगी भोजपुरी सितारों की आवाज, ग्लैमर एक्स एबीएस की होगी लॉन्चिंग

बक्सर में माखनभोग हीरो की ओर से भव्य आयोजन, अरविंद अकेला कल्लू समेत कई भोजपुरी कलाकार होंगे शामिल

बक्सर। भोजपुरी सितारों की चमक और नई बाइक की लॉन्चिंग का गवाह 3 नवंबर दिन मंगलवार को शहर का किला मैदान बनेगा. माखनभोग हीरो की ओर से तीन नवंबर को हीरो मोटोकॉर्प की नयी ग्लैमर एक्स एबीएस बाइक की भव्य लॉन्चिंग की जायेगी. कार्यक्रम में भोजपुरी के चर्चित गायक व अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री डिम्पल सिंह, गायक गोलू राजा, गायक शेषनाथ ओझा समेत करीब आधा दर्जन कलाकार शामिल होंगे. कलाकारों की मौजूदगी को लेकर शहर के युवाओं और बाइक प्रेमियों में खासा उत्साह है.

कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा समारोह

लॉन्चिंग समारोह को लेकर किला मैदान में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. नयी बाइक के अनावरण के साथ भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी. आयोजन में मनोरंजन के साथ बाइक प्रेमियों के लिए नयी ग्लैमर एक्स एबीएस के फीचर्स और तकनीकी खूबियों से जुड़ी जानकारी भी दी जायेगी.

आधुनिक तकनीक से लैस है ग्लैमर एक्स एबीएस

हीरो मोटोकॉर्प की नयी ग्लैमर एक्स एबीएस में एबीएस तकनीक समेत कई आधुनिक फीचर्स दिये गये हैं. लॉन्चिंग समारोह के दौरान कंपनी की ओर से बाइक की तकनीकी विशेषताओं, सुरक्षा फीचर्स और राइडिंग अनुभव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी. ग्राहकों को बाइक के फीचर्स को करीब से जानने और समझने का मौका भी मिलेगा.

ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

माखनभोग हीरो की ओर से नयी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इससे बाइक खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों में भी उत्सुकता बढ़ी है.

शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

माखनभोग हीरो के संचालक सुमित पाहवा ने बताया कि बक्सर में नयी बाइक की लॉन्चिंग को यादगार बनाने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. भोजपुरी जगत के लोकप्रिय कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. उन्होंने शहरवासियों, ग्राहकों और बाइक प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

तीन नवंबर को किला मैदान में होने वाला यह आयोजन नयी बाइक की लॉन्चिंग के साथ भोजपुरी मनोरंजन का भी खास आकर्षण बनेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!