
बक्सर। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य सह जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2005 की न्याय यात्रा के दौरान ली गई एक विशेष तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।
डॉ. सिंह ने बताया कि 2 सितंबर 2005 को आयोजित न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में श्री नीतीश कुमार का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया था। उसी अवसर पर जिले से संबंधित 12 सूत्रीय मांग पत्र भी उन्हें सौंपा गया था।
उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान बिताए गए वे पल आज भी उनकी स्मृतियों में ताजा हैं और उन क्षणों को याद कर वे भावुक हो जाते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि जब वह पटना स्थित आवास पर श्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

इस मुलाकात के दौरान पुराने राजनीतिक और सामाजिक अनुभवों को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने इसे अपने जीवन का यादगार क्षण बताया।




