
बक्सर। शहर के कॉलेज गेट स्थित जितेन्द्र मेडिकल परिसर में संचालित स्किन केयर क्लिनिक में अब प्रत्येक रविवार को सभी प्रकार के चर्म रोगों का इलाज किया जा रहा है। यहां अनुभवी चिकित्सक डॉ. शतिश चंद्र मरीजों का परामर्श और उपचार कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डॉ. शतिश चंद्र एमबीबीएस एमडी हैं। वे कॉस्मेटिक एवं डर्मेटोलॉजिस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
क्लिनिक में खुजली, एलर्जी, दाद, फंगल इंफेक्शन, मुंहासे, दाग-धब्बे समेत त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों का आधुनिक पद्धति से इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना बेहद जरूरी है, ताकि बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके।
क्लिनिक में आधुनिक सुविधाओं के साथ लेजर ट्रीटमेंट की भी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज किया जाता है।
डॉक्टर ने बताया कि जो मरीज पहले कहीं और इलाज करा चुके हैं, वे अपना पुराना पर्चा लेकर आएं। पुराना पर्चा दिखाने पर परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
कॉलेज गेट स्थित जितेन्द्र मेडिकल परिसर में संचालित इस क्लिनिक में प्रत्येक रविवार को मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे बक्सर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है।




