BlogOthers

महिला संगठन विस्तार को लेकर जन सुराज पार्टी की बैठक, प्रखंड स्तर पर महिलाओं को मिली नई जिम्मेदारियां

बक्सर। जन सुराज पार्टी के महिला संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर गुरुवार को बक्सर स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा तथा शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला संगठन को प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

विशिष्ट अतिथि एवं जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन सुराज के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा ने महिलाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ सदस्यता अभियान को भी तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं के बिना किसी भी संगठन की कल्पना अधूरी है। वहीं शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह ने कहा कि संगठन में महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार मिलेगा तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। कार्यक्रम का संचालन नज़ीर खान ने किया।

इस अवसर पर रिंकी उपाध्याय, पुष्पा देवी, योगेंद्र सिंह, विजय पाठक, राधिका देवी, दुर्गा देवी, गंगोत्री देवी, कुसुम देवी, रेनु पांडेय, मीरा देवी, मंजू देवी, विष्णु देव तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय नंद वर्मा, बनारसी बिहारी, शंभु मिश्रा, शिवनंदन ठाकुर, दीपक सिंह, सुभाष राम समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!