BlogOthers

बक्सर में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भव्य स्वागत, शिक्षकों को दिया सम्मान, तबादला नीति पर किया बड़ा ऐलान

बक्सर। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, भगवान श्रीराम की कर्मभूमि और वामन भगवान की जन्मस्थली बक्सर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रथम आगमन पर शिक्षकों द्वारा नगर भवन परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक राम अवतार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जिले के दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हजारों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बक्सर का विकास वाराणसी की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसी माह शिक्षकों की बदली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और ऐच्छिक स्थानांतरण की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 जून तक नई नियमावली जारी कर दी जाएगी।

समारोह के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में अवकाश प्राप्त शिक्षक गोपाल पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शिक्षा मंत्री के स्वागत समारोह को लेकर शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!