BlogOthers

जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट में नए सत्र का आगाज, प्रशिक्षुओं को अनुशासन और गुणवत्ता का पाठ

बक्सर जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बीएड सत्र 2026-28 का शुभारंभ बुधवार को गरिमामय समारोह के साथ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव प्रदीप मिश्रा रहे. वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनादि किशोर प्रणामी, दिलीप कुमार एवं फाउंडेशन स्कूल के प्राचार्य मनोज त्रिगुण उपस्थित रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव प्रदीप मिश्रा ने नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास पर विशेष जोर दिया.उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एक शिक्षक के लिए केवल विषय का ज्ञान पर्याप्त नहीं है.संप्रेषण कौशल, तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास भी आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से निरंतर सीखने और अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने का आह्वान किया.

महाविद्यालय के प्राचार्य ने संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को अनुशासन, गुणवत्ता एवं निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया.

.

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षुद्वय रोहित एवं सुनीता ने प्रभावशाली ढंग से किया.समारोह में संकाय सदस्य डॉ. अश्विनी कुमार, सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, कार्यालय अधीक्षक प्रकाश मिश्र, पुस्तकालय अध्यक्ष निशान्त मिश्र, प्रभाष प्रसाद, नितेश, पंकज, प्रतिमा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

अंत में सहायक प्राध्यापक अजय पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, संकाय सदस्यों, प्रशिक्षुओं एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!