BlogOthers

रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़,

250 लोगों ने उठाया नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ

बक्सर। रोटरी क्लब बक्सर की ओर से मंगलवार को नगर के श्रीचंद्र मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में करीब 250 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की मधुमेह, रक्तचाप, दांत, आंख सहित विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच की। वहीं, गरीब एवं असहाय मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक माह इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक दिन पूर्व माइक से प्रचार कर तारीख, स्थान और समय की सूचना दी जाती है।

उन्होंने कहा कि अब रोटरी क्लब की ओर से शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांव के जरूरतमंद लोगों को भी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

शिविर के सफल आयोजन में रोटेरियन डॉ. दिलशाद आलम, रो. दीपक अग्रवाल, रो. डॉ. मनीष पांडेय, रो. प्रदीप कुमार जायसवाल, रो. मंजेश केसरी, रो. राजेश केसरी, सचिव मनोज कुमार वर्मा, रो. अनिल केसरी, रो. एस.एम. साहिल, रो. राकेश सिंह उर्फ सोहन सिंह, रो. सुनील कुमार, रो. अमृता केसरी, रो. शमशाद अली, रो. ज्योति जोशी, रो. आशीष गुप्ता सहित डॉ. सौरभ राय, डॉ. गुड़िया और डॉ. खालिद राजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!