
बक्सर। गुजरात के बहुचर्चित धोलरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश के अवसरों को लेकर बक्सर में एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 300 बिजनेस एसोसिएट्स ने हिस्सा लिया। गुजरात के धोलरा से बिल्डर की टीम विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंची।
सेमिनार में कंपनी के बिल्डर जयविजय सिंग और रवि पटेल ने धोलरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की विशेषताओं, निवेश के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी Pooja Probuild Pvt. Ltd. से अब तक देशभर में 5500 से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं, जबकि 1000 से अधिक लोगों ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली है।
कार्यक्रम के दौरान बिजनेस एसोसिएट्स ने धोलरा प्रोजेक्ट में निवेश को लेकर विशेष रुचि दिखाई। आयोजकों ने धोलरा को भारत का प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यहां भविष्य में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का रुझान भी अब धोलरा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

सेमिनार के दौरान कंपनी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 300 बिजनेस एसोसिएट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रोजेक्ट से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल कीं और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।




