
बक्सर। ब्लड बक्सर की ओर से महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को दरिया शहीद दादा के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय, रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नियमितुल्लाह फरीदी, तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर के निदेशक मेजर पीके पांडेय एवं ओमजी यादव ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में ब्लड बक्सर के आदिल खान, नसीम नायक, प्रियेश, सुमित मानसिंहका, शादाब आलम, सफी अली, अमन अली, शहाबुद्दीन खान समेत कई सदस्य मौजूद रहे। पूर्व प्रसाद निसार अहमद, अमजद अली, स्नेहाशीष हर्षवर्धन सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में 50 से अधिक लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। इनमें से 32 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में नुरूल होडा, तस्लीम अहमद, आकाश दीप, आदित्य केशरी, संजय कुमार सिंह, मो. शाहबाज, अनीश प्रसाद, शाहरुख खान, शादाब आलम, अहमद, सुनील वर्मा, सिराजुल खान एवं मो. कयामुद्दीन समेत अन्य शामिल रहे।

व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों ने जताई नाराजगी
शिविर के दौरान आयोजकों ने सदर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इतने बड़े रक्तदान शिविर के लिए महज एक टेक्नीशियन और एक काउंसलर को भेजा गया। आयोजकों का आरोप है कि शिविर में कोई चिकित्सक भी मौजूद नहीं था। पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ रक्तदाता असहज होकर मूर्छित हो गए, जबकि कई लोग रक्तदान किए बिना ही निराश होकर वापस लौट गए।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय एवं तकनीकी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की व्यवस्था में सुधार के साथ भविष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में पर्याप्त चिकित्सकीय टीम उपलब्ध कराने की मांग की।




