BlogOthers

ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर, 60 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

बक्सर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन की ओर से लगातार चौथे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हजरत दादा दरिया साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में 60 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा का संदेश दिया।

शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों का आयोजकों एवं उपस्थित सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नेमतुल्लाह फरीदी मौजूद रहे। उनके साथ राजेश यादव समेत अन्य गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद वक़ार कुरैशी के साथ साबित रोहतास्वी, अफरोज आलम, ओमजी यादव, सोनू सुप्रिया, अमजद अली, एजाज अहमद उर्फ छोटे, रामजी सिंह, रेहान इदरीसी, परवेज कुरैशी, मोहम्मद नौसाद, मो. आसिफ, सोनू गोल्डन इदरीसी, राजन भाई एवं सद्दाम राइन सहित कई लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने समाज में भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सामाजिक सरोकार के प्रति जागरूकता को भी प्रदर्शित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!