BlogOthers

खेलो और सीखो थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

बक्सर उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी में शनिवार को ‘खेलो और सीखो’ थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को खेल एवं गतिविधियों से जोड़कर उसे रुचिकर बनाने के साथ उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद व सहयोग जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई में सहयोग देने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की।

इस दौरान विद्यालय की ओर से अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग के लिए ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ पुरस्कार दिया गया। इसके लिए मंजी राम एवं समीना बेगम को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए कक्षा चार की छात्रा सुमन कुमारी को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय परिवार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिभावकों एवं छात्रा को बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी साझा की।

अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों की शिक्षा और विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ‘खेलो और सीखो’ की भावना के साथ आयोजित संगोष्ठी उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!