CrimeOthers

बक्सर में ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत शातिर चोर गिरफ्तार, दो महंगे मोबाइल बरामद

बक्सर: दानापुर मंडल के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें उसने ट्रेनों में सो रहे यात्रियों से चुराया था।

यह कार्रवाई आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरपीएफ टीम, जिसमें सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी करण सिंह शामिल थे, प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम माझिल साह बताया, जो सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी मोहन साह का पुत्र है।

तलाशी के दौरान उसके पास से दो कीमती स्मार्टफोन बरामद हुए। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल उसने अलग-अलग ट्रेनों में सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे।
आरपीएफ ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे जीआरपी थाना को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!