Blog

CLF नावानगर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, मेहंदी और शपथ से दिया “शत-प्रतिशत मतदान” का संदेश

बक्सर। जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत CLF नावानगर में जीविका दीदियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने मेहंदी प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। दीदियों ने अपनी कलात्मकता के माध्यम से मेहंदी व रंगों के जरिए “शत-प्रतिशत मतदान” का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह एवं प्रतिभागियों ने मतदाता शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने परिजनों व समाज के अन्य योग्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रमुख स्लोगन:

🗳️ “लोकतंत्र का पर्व महान, करें सभी मिलकर मतदान।”

🗳️ “हर वोट है अनमोल, यही है लोकतंत्र का मूल।”

🗳️ “शत-प्रतिशत मतदान से ही सशक्त होगा लोकतंत्र।”

🗳️ “छोड़ें न कोई मौका, मतदान है सबका अधिकार।”

स्वीप कोषांग, बक्सर द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय के वरीय प्रभार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक लगातार रचनात्मक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!