Others

बक्सर: बयासी पुल के पहुँच पथ निर्माण का डीएम साहिला ने किया स्थल निरीक्षण

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा एनएच-922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला (एनएच-19) को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित ज्ञानेश्वर मिश्र पुल (बयासी पुल) के पहुँच पथ निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


उक्त पुल के लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबे पहुँच पथ का निर्माण प्रस्तावित है। इस पथ के निर्माण हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रगति पर है। सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) का प्रथम प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है तथा जन सुनवाई की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि जन सुनवाई की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि निर्धारित समय पर पहुँच पथ के निर्माण कार्य की शुरुआत सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!