BlogOthers

आनंद मिश्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना, बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में समर्थकों ने किया हवन

बक्सर. सदर विधायक आनंद मिश्रा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मंगल स्वास्थ्य की कामना को लेकर शनिवार को युवाओं एवं समर्थकों ने बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया. भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी प्रह्लाद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया.

पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक आनंद मिश्रा के जल्द स्वस्थ होने तथा पूरी ऊर्जा के साथ दोबारा जनता के बीच लौटने की प्रार्थना की. हवन के दौरान युवाओं ने सामूहिक रूप से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

टाइफाइड व फ्लू संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं विधायक

भाजपा नेता एवं युवा समाजसेवी प्रह्लाद मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विधायक आनंद मिश्रा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया कि टाइफाइड एवं फ्लू संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण विधायक को लगातार बुखार समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य खराब रहने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से सामाजिक, राजनीतिक एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण विधायक विधानसभा की बैठकों में भी उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं. प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि बक्सर की जनता और विधायक के शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इसी भावना के तहत बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गयी.

धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ हवन

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा एवं हवन संपन्न कराया गया. कार्यक्रम के दौरान युवाओं और समर्थकों ने भगवान महादेव एवं हनुमान जी से विधायक के जल्द स्वस्थ होने और पुनः सक्रिय रूप से जनसेवा में लौटने की प्रार्थना की.

मौके पर प्रह्लाद मिश्रा, सुशील उपाध्याय, रंजन राय, विकास भारद्वाज, अभय भारद्वाज, देवराज दुबे, दिलीप उपाध्याय, सुमित पांडे, आयुष तिवारी, बिट्टू पाण्डेय, पुजारी राम राघवेंद्र जी, सोनू दुबे सहित अन्य साथी मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!