BlogOthers

इटाढ़ी रेलवे गुमटी को पुनः चालू करने की मांग को लेकर सर्वदलीय बैठक, संयुक्त आंदोलन का निर्णय

बक्सर। इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से बाधित आवागमन और बंद इटाढ़ी रेलवे गुमटी को जनहित में पुनः चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को शहर के श्रीचंद्र मंदिर परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में गुमटी को तत्काल खोले जाने की मांग उठाई।

बैठक की अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की लाखों आबादी को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बंद इटाढ़ी रेलवे गुमटी को जनहित में अविलंब चालू किया जाना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

बैठक में जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर त्रिवेदी, कामेश्वर पांडेय, अरुण कुमार, भाकपा (माले) के सचिव रवि कुमार यादव, आम आदमी पार्टी के उप जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, शिवाकांत मिश्रा, रविकांत ओझा, लक्ष्मण उपाध्याय समेत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को पुनः चालू कराने के लिए संयुक्त जनआंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन से अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक में सभी वक्ताओं ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनहित के इस मुद्दे पर एकजुट रहने का संकल्प लिया तथा क्षेत्र की जनता से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!