BlogOthers

माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर द्वारा अलखनंदा हॉस्पिटल में महादान शिविर का आयोजन, 15 लोगों ने किया रक्तदान

बक्सर। विश्व रक्तदाता दिवस के पूर्व आयोजित “नेशन वाइड मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” के तहत अलखनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो, बाजार समिति रोड, बक्सर में माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर एवं ब्लड बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी एवं डॉ. वेद प्रकाश राय ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर अंकुर गोयल, प्रेम राय, शहजाद आलम तथा ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका, प्रियेश, नसीम नायक और आदिल खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में एक रक्तवीरांगना मनीषा जी समेत कुल 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें मो. जावेद, मो. शाहिद, सुनील पांडेय, दीपक कुमार, मो. बिस्मिल्लाह अंसारी, अभिषेक राय, संदीप राय, कैलाश उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शाश्वत यादव, आशुतोष राय एवं धनजी राय शामिल रहे।

डॉ. प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा हृदय रोग और शरीर में आयरन की अधिकता जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफिलिस जैसी बीमारियों की भी निःशुल्क जांच की जाती है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति का भी पता चलता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

वहीं, डॉ. वेद प्रकाश राय ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुए “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत प्रत्येक शुभ अवसर पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने का आह्वान किया, ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।
ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका ने बताया कि जून माह का यह पहला रक्तदान शिविर है। इच्छुक युवक-युवतियां मोबाइल नंबर 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है। यह अभियान भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित “नेशन वाइड मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” का हिस्सा है, जिसका स्लोगन है— “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स।”

माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर के संतोष चौबे ने अस्पताल प्रबंधन, सभी रक्तवीरों एवं वीरांगनाओं तथा ब्लड बक्सर की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान अलखनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो की ओर से स्मृति-चिह्न तथा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर द्वारा प्रमाण-पत्र देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में अलखनंदा हॉस्पिटल गैस्ट्रो एंड गायनो के सभी कर्मियों तथा माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर की टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!