Others

विश्वामित्र सेना द्वारा शिक्षा केंद्रों पर होली मिलन. बच्चों में बांटी गई मिठाई व शिक्षण सामग्री.

बक्सर के शांति नगर सेवा बस्ती स्थित सभी शिक्षा केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाई. रंग-अबीर तथा शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनमें उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार करना था

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और होली के पारंपरिक गीतों से वातावरण को रंगमय बना दिया. आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही.

इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम. सद्भाव और एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि होली की खुशियां समाज के सबसे अंतिम पायदान तक पहुंचनी चाहिए. हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा या परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!