Others

युवा शक्ति सेवा संस्थान ने छठ व्रतियों के बीच बांटे सूप, फल और पूजन सामग्री, सांसद सुधाकर सिंह ने भी किया वितरण

बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर युवा शक्ति सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच सूप, फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संस्थान के सदस्यों ने अपने हाथों से व्रतियों को पूजा सामग्री भेंट कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने हाथों से छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया। सांसद की उपस्थिति से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. ए.के. सिंह, सब्बन खान राही, इंजीनियर अमित पटेल, पूर्व सैनिक मुन्ना सिंह, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, जिला पार्षद (राजपुर) अनिल सिंह, बसंती केसरी एवं मनोज केसरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शराफत हुसैन, मोहम्मद कासिम कुरैशी, पंकज केसरी, चंदन गुप्ता, अरमान अंसारी, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केसरी, पप्पू जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहम्मद प्रिंस इदरीसी, कन्हैया राम एवं अभय पासवान सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर व्रती माताओं एवं बहनों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा छठी मइया से सभी व्रतियों के परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!