BlogOthers

छठ महापर्व पर सेवा के 11 वर्ष पूरे, नाथ बाबा मंदिर के पास लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

बक्सर, 15 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल तथा ह्यूमन राइट सोशल जस्टिस, बक्सर की ओर से नाथ बाबा मंदिर के समीप लगातार 11वें वर्ष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में मरीजों के घावों की ड्रेसिंग की गई तथा आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल के निदेशक तथा ह्यूमन राइट सोशल जस्टिस, बिहार के मुख्य सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाट पर आने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 11 वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संचालित कर रही है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में प्रसिद्ध शायर साबित रोहतस्वी, सतेंद्र चौबे, आर. रॉय, आर.ओ., डॉ. शालिग्राम, ए.जी. कार्यालय के संजय, प्रशिक्षु डीएसपी, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. खालिद रज़ा, इंजीनियर राशिद अफ़ज़ल, डॉ. वरुण सांकृत, चिकित्सा कर्मी नासिर हुसैन एवं अरुण उपाध्याय, रोटेरियन दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी और मुन्ना सिंह सहित करीब दस पुलिसकर्मी एवं कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस सेवा शिविर के माध्यम से संस्था ने एक बार फिर छठ महापर्व पर सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!