CrimeOthers

जोनल मीट में बक्सर के टी.एन. चौबे बने असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी क्लब का बढ़ा मान

बक्सर: रोटरी क्लब बक्सर की ओर से आयोजित जोनल मीट में टी.एन. चौबे को असिस्टेंट गवर्नर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. शहर के एक होटल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रोटरी के पदाधिकारियों और सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने की. इस दौरान पीडीजी डॉ. सीएम. सिंह सहित जोन के नामित सदस्यों में रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, संजय कुमार त्रिपाठी, मीना सिंह, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, साहिल, पंकज प्रभाकर, पंडित सौरभ तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं.

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहा है और पूरे डिस्ट्रिक्ट 3250 में अपनी अलग पहचान बना चुका है. क्लब ने 50-50 रेशियो पूरा कर क्षेत्र में नाम रोशन किया है.
उन्होंने बताया कि बक्सर में पांच प्रमुख डोनर सक्रिय हैं, जिनमें दीपक अग्रवाल, प्रदीप केसरी, प्रदीप जायसवाल, डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. आर.के. सिंह शामिल हैं. वहीं, बेनिफैक्टर के रूप में डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. आर.के. सिंह और सुनील हर वर्ष योगदान देते हैं.

नवनियुक्त असिस्टेंट गवर्नर टी.एन. चौबे ने कहा कि रोटरी को आगे बढ़ाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे और आने वाले वर्ष में क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा.

कार्यक्रम में मेंटर पीपी सौरभ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी सत्येंद्र कुमार सिंह, इवेंट चेयरमैन सहित सभी पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे. साथ ही राजेश कुमार केसरी, मनीष पांडे, मनोज कुमार, निर्मल कुमार सिंह, परशुराम, हेमंत कुमार सिंह, मंजेश केसरी, सुरेश, नरेश पोद्दार, कृष्णानंद कुमार सिंह, रोहतास गोयल, आशुतोष अस्थाना, ज्योति जोशी, सीए सागर, राजकुमार, बबलू वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार सिंह ने दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!