BlogOthers

नाना पाटेकर के निधन से कला एवं सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति : डाब

बक्सर. प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्मकार नाना पाटेकर के निधन पर जिला आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ बक्सर (डाब) ने गहरा शोक व्यक्त किया है. डाब के अध्यक्ष सुरेश संगम एवं महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को कला एवं सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

डाब के अध्यक्ष सुरेश संगम ने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के ध्रुव तारे थे. उनके निधन से कला जगत ने एक अत्यंत प्रतिभाशाली और बहुआयामी कलाकार खो दिया है. उन्होंने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद-अदायगी और विशिष्ट अभिनय शैली से भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनायी. उनके निधन से कलाकारों और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.

महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का पूरा जीवन कला के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट अभिनय का उदाहरण रहा. उन्होंने अपने दमदार अभिनय के माध्यम से कई पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित किया. उनकी कला, अभिनय शैली और फिल्मों में निभाये गये यादगार किरदार लंबे समय तक लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे.

डाब परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और पूरे कला जगत को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!