BlogOthersPolitics

संगठन विस्तार को लेकर जनसुराज की बैठक, युवाओं से जुड़ने का आह्वान

बक्सर। जनसुराज पार्टी द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर युवाओं एवं आम लोगों को बिहार बदलाव के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

इस दौरान डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय में गर्जन पासवान एवं मनोज राम के दरवाजे पर बैठक आयोजित हुई, जबकि इटाढ़ी प्रखंड में संजय सिंह एवं राजपुर प्रखंड में अभिषेक राय के यहां संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसुराज पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, डॉ. जयशंकर सिंह, नजीर खान, दीपक सिंह, चितरंजन, राम भोला, पिंटू खरवार, मंटू सिंह, राजा कुशवाहा, बबलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!