BlogOthers

त्योहारों पर KISNA का ‘त्योहार धमाका ऑफर’ शुरू, डायमंड-गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर 100% तक मेकिंग चार्ज में छूट

बक्सर. शहर के पीपी रोड स्थित KISNA Diamond & Gold Jewellery शॉप में त्योहारों के मौसम को देखते हुए विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ का शुभारंभ एक अक्तूबर से हो गया है. ऑफर शुरू होने के साथ ही ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. ग्राहक अपनी पसंद की डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की बुकिंग भी करा रहे हैं.

शॉप के प्रोप्राइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि ‘त्योहार धमाका ऑफर’ के तहत डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक लाभ दिया जा रहा है. कंपनी की ओर से मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है. त्योहारों के अवसर पर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए इसे विशेष ऑफर बताया गया है.

25 प्रतिशत राशि देकर बुकिंग की सुविधा

संचालकों के अनुसार, ऑफर के तहत ग्राहकों के लिए 25 प्रतिशत राशि के साथ ज्वेलरी बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. बुकिंग के समय ज्वेलरी के निर्धारित रेट को लेकर संचालकों ने बताया कि यदि बाद में ज्वेलरी के रेट में बढ़ोतरी होती है, तो ग्राहक को बुकिंग के समय निर्धारित रेट का लाभ मिलेगा. वहीं, बाजार भाव में गिरावट आने पर ग्राहक को गिरावट वाले रेट पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने की बात कही गयी है.

स्कूटी और कार जीतने का भी मौका

‘त्योहार धमाका ऑफर’ के तहत ग्राहकों के लिए स्कूटी और कार जीतने का मौका भी रखा गया है. इससे त्योहारों के सीजन में डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के बीच ऑफर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

शॉप संचालकों ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ग्राहकों ने अपनी पसंद की ज्वेलरी की बुकिंग करानी शुरू कर दी है. ऑफर से संबंधित विस्तृत जानकारी पीपी रोड, बक्सर स्थित KISNA Diamond & Gold Jewellery शॉप पर उपलब्ध करायी जा रही है. संचालकों ने ग्राहकों से शॉप पर पहुंचकर ऑफर, बुकिंग प्रक्रिया, उपलब्ध ज्वेलरी और अन्य योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की है. सभी ऑफर और लाभ कंपनी के निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार लागू होंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!