
बक्सर। भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में सोमवार को भाजपा एवं सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष उर्फ भोला सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष , भाजपा नेता तथा भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य ने किया।
से विस्तृत वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनके साथ अन्याय एवं ज्यादती हुई है। भाजपा परिवार इस पूरे मामले में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

नेताओं ने कहा कि इस प्रकरण को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि इस लड़ाई को पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश प्रवक्ता , किसान मोर्चा के महामंत्री , किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष , भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अजय वर्मा, विनोद उपाध्याय, बंशीधर पाण्डेय, अजय भट्ट, उदय उज्जैन, अतीश लाल, अजित चौधरी, रोहित मिश्र, महावीर गुप्ता तथा भाजपा एवं सहयोगी दलों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




