
बक्सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा नगर पश्चिमी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पश्चिमी के संयोजक सह नगर महामंत्री पवन चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक नाथ बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करने के बाद फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाये।
इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय तथा जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जबकि वृक्षारोपण हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री सुनील सिंह, धनंजय राय, नगर उपाध्यक्ष मनीष चौबे, नगर मंत्री चंदन सिंह, नीलमणि चौधरी, मीडिया प्रभारी अंकित राय, रूपेश चौरसिया, मयंक राज, भास्कर सिंह, सिद्धार्थ पांडेय सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



