BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन

बक्सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर की ओर से गुरुवार को बक्सर नगर सोसाइटी, पुलिस चौकी के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, नगर के पूर्व अध्यक्ष ज्वाला सैनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में रूपेश दुबे, धीरज पाठक, नीतीश पटेल, दिलीप कुमार, शैलेश मिश्रा, विकास उपाध्याय, विकास कुमार, सुभांकर मिश्रा, अनूप वर्मा, सूर्यभान सिंह, बिमल सिंह, प्रकाश पांडेय, बिटू पांडेय, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार और राजेश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता और उनके जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!