बक्सर की बेटी अर्पिता पाण्डेय ने IIT धनबाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप, जिले का नाम किया रोशन


बक्सर जिले की प्रतिभाशाली बेटी अर्पिता पाण्डेय ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर लगन के दम पर IIT धनबाद की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
अर्पिता, प्रखंड–डुमरांव के नुआंव गाँव निवासी अशोक कुमार पाण्डेय की सुपुत्री हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा हमेशा उत्कृष्ट रही है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र में स्नातक और परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।
▪️ स्नातक में — 78% अंक
▪️ परास्नातक में — 80.4% अंक
परास्नातक अध्ययन के दौरान ही अर्पिता ने UGC-NET परीक्षा में 96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जून 2025 में परास्नातक पूरा करने के बाद, उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में IIT धनबाद की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
अर्पिता की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अर्पिता जिले की उन बेटियों में से हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बक्सर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।



