CrimeOthers

विवाह वर्षगांठ पर रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बक्सर। सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रोटरी क्लब बक्सर ने एक प्रेरणादायी पहल की। क्लब के सदस्य रो. दीपक अग्रवाल एवं श्रीमती ज्योति अग्रवाल की 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को नाथ बाबा मंदिर के समीप स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दीपक अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल के सौजन्य तथा रोटरी क्लब बक्सर के सहयोग से किया गया। इस दौरान पार्क परिसर में पांच छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि शुभ अवसरों को पौधरोपण के माध्यम से मनाना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतर तरीका है। इससे समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है। लगाए गए पौधे दंपति के सुखी, स्वस्थ और दीर्घ दाम्पत्य जीवन के प्रतीक भी हैं।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने दीपक अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ समेत अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में रो. दीपक अग्रवाल, रो. सौरभ तिवारी, रो. शिवधार तिवारी, रो. राजेश केसरी, रो. अनिल मानसिंहका, रो. अनिल केसरी, क्लब सचिव रो. मनोज कुमार वर्मा, रो. परशुराम वर्मा, रो. एस. एम. साहिल, रो. मनीष पांडे, रो. मंजेश केसरी, रो. अमृता केसरी, रो. चंदन गुप्ता, रो. दीपक, रो. सुदीप खेतान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!