मानवाधिकार दिवस पर बक्सर के डॉ. दिलशाद सम्मानित — फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय ने किया सम्मानित
सामाजिक कार्य एवं चिकित्सकीय सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान


बक्सर। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बक्सर के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद को सामाजिक कार्य और चिकित्सकीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पूरे शाहाबाद क्षेत्र में मानवाधिकार इकाइयों के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के विशेष प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
इस भव्य समारोह में देशभर से आए चिकित्सक, मानवाधिकार कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि—
“मानवाधिकार संस्थाओं को समाज में मानव अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय और निरंतर प्रयास करने चाहिए।”
उन्होंने बताया कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था देश की अग्रणी और सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है, जिसके पास सेवा कार्यों का 42 वर्षों का अनुभव है।
अपने संबोधन में डॉ. दिलशाद ने कहा कि—
“आज का सबसे बड़ा खतरा वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण है। आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण पर गंभीर और ठोस कदम उठाने होंगे।”
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. दिलशाद को सम्मान-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।



