Politics

जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, कहा – “हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव नहीं, हर घर तक विकास पहुंचाना है

बक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पुराना भोजपुर, नया भोजपुर, भटौली, वैना समेत कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

राहुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने गांवों तक सड़क पहुंचाई, हर घर में बिजली दी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। जनता ने जिस भरोसे से हमें समर्थन दिया है, हम उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार को फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए जनता को एकजुट होकर एनडीए गठबंधन का साथ देना होगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने राहुल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह का कई गांवों में जनसंपर्क

नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों को बताया जनता तक

जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील

क्षेत्र में विकास को लेकर उत्साह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!