बक्सर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: कुंभ एक्सप्रेस से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार

बक्सर। ट्रेन के जरिए शराब तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ बक्सर टीम ने ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस में सघन जांच अभियान चलाकर चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।
आरपीएफ द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 32.790 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12,660 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद रेल मार्ग से शराब तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
ये हैं गिरफ्तार तस्कर
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है—
भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा निवासी प्रिंस कुमार गिरी (पुत्र प्रमोद गिरी)
पटना जिले के सलिमपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार (पुत्र अरुण चौधरी)
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार (पुत्र संतोष कुमार)
पटना के नदी थाना क्षेत्र के सब्बलपुर निवासी मुन्ना कुमार (पुत्र उमेश महतो)
आरपीएफ का सख्त संदेश
इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ बक्सर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों का इस्तेमाल किसी भी अवैध गतिविधि के लिए नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
जीआरपी को सौंपे गए आरोपी
आरपीएफ ने जब्त शराब और गिरफ्तार चारों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (Government Railway Police) के हवाले कर दिया है।




