OthersPolitics

बक्सर में एनडीए की संयुक्त बैठक संपन्न, स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Popबक्सर। शहर स्थित इंद्रधनुष उत्सव वाटिका में शुक्रवार को बक्सर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों, नगर परिषद प्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में संदेश विधायक राधाचरण सेठ, बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के स्थानीय निकाय प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

बैठक के दौरान पंचायत एवं नगर परिषद प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। वहीं आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रविराज, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महासचिव राघवेंद्र उज्जैन, अनिरुद्ध तिवारी, जितेंद्र सिंह, विश्वनाथ मुखिया एवं धनंजय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!