Others

जन समस्याओं को लेकर सक्रिय रहेगी जन सुराज पार्टी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बक्सर। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने की।

बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

बैठक में युवा जिलाध्यक्ष अजीत सम्राट, महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विष्णुदेव तिवारी, ओबीसी जिलाध्यक्ष जयशंकर सिंह, कर्पूरी मंच के नीलू खरवार, व्यवसाय प्रकोष्ठ के संजय कुमार तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के फैयाज खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!