Blog

केदारनाथ सिंह कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-5 का इंटर्नशिप वर्कशॉप शुरू, एम.वी. कॉलेज के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

बक्सर: केदारनाथ सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 से स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-27) के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला की शुरुआत की गई। यह वर्कशॉप लगातार 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें हर विद्यार्थी को 120 घंटे उपस्थिति देना अनिवार्य होगा।

इस कार्यशाला में एम.वी. कॉलेज बक्सर के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं, क्योंकि के.एन.एस. कॉलेज और एम.वी. कॉलेज बक्सर के बीच इंटर्नशिप के लिए आपसी समझौता (MOU) हुआ है।

वर्कशॉप के सफल समापन के बाद विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे उनके मूल महाविद्यालय (एम.वी. कॉलेज) में जमा करना होगा।

प्रदर्शन और उपस्थिति के आधार पर कुल 40 अंक दिए जाएंगे — जिसमें 30 अंक कार्यशाला पूर्ण करने पर और 10 अंक उपस्थिति पर मिलेंगे। जो विद्यार्थी इस वर्कशॉप में भाग नहीं लेंगे, उन्हें न तो अंक मिलेंगे और न ही इंटर्नशिप प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

के.एन.एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार ने बताया कि “स्नातक के पाँचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप वर्कशॉप प्रत्येक कॉलेज के लिए अनिवार्य है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिलाना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!